• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट–2026: सिलिकॉन वैली और भारत के बीच डीप टेक सेतु पर फायरसाइड चैट

Rajasthan Digifest TiE Global Summit – 2026: Fireside Chat on Bridging the Deep Tech Gap Between Silicon Valley and India - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 के दूसरे दिन सोमवार को मुख्य हॉल में फायरसाइड चैट के दौरान अनिता मनवानी, प्रेसिडेंट टाई सिलिकॉन वैली ने 'ब्रिजिंग सिलिकॉन वैली एंड भारत थ्रू डीप टेक' विषय पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, एनवीडिया शंकर त्रिवेदी से विस्तृत चर्चा की। फायरसाइड चैट के दौरान त्रिवेदी ने कहा कि भारत आज डीप टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और एडवांस कंप्यूटिंग के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ वैश्विक केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की युवा प्रतिभा, मजबूत इंजीनियरिंग बेस और बढ़ता डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर डीप टेक के क्षेत्र में अपार संभावनाएं पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर हो रहे तकनीकी परिवर्तनों में भारत की भूमिका अब केवल एक उपभोक्ता देश तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि भारत नवाचार, अनुसंधान और उन्नत तकनीक के विकास में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
त्रिवेदी ने कहा कि स्टार्टअप संस्कृति, सरकार की नीतिगत पहल और निजी क्षेत्र की भागीदारी ने मिलकर डीप टेक के क्षेत्र में अपार संभावनाएं पैदा की हैं, जिससे भारत आने वाले वर्षों में वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की दिशा में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा।
फायरसाइड चैट के दौरान उपस्थित उद्योग जगत के प्रतिनिधि, स्टार्टअप संस्थापक और युवा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Digifest TiE Global Summit – 2026: Fireside Chat on Bridging the Deep Tech Gap Between Silicon Valley and India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, rajasthan digifest tie global summit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved