जयपुर। जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 के दूसरे दिन सोमवार को मुख्य हॉल में फायरसाइड चैट के दौरान अनिता मनवानी, प्रेसिडेंट टाई सिलिकॉन वैली ने 'ब्रिजिंग सिलिकॉन वैली एंड भारत थ्रू डीप टेक' विषय पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, एनवीडिया शंकर त्रिवेदी से विस्तृत चर्चा की।
फायरसाइड चैट के दौरान त्रिवेदी ने कहा कि भारत आज डीप टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और एडवांस कंप्यूटिंग के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ वैश्विक केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की युवा प्रतिभा, मजबूत इंजीनियरिंग बेस और बढ़ता डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर डीप टेक के क्षेत्र में अपार संभावनाएं पैदा कर रहा है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर हो रहे तकनीकी परिवर्तनों में भारत की भूमिका अब केवल एक उपभोक्ता देश तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि भारत नवाचार, अनुसंधान और उन्नत तकनीक के विकास में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
त्रिवेदी ने कहा कि स्टार्टअप संस्कृति, सरकार की नीतिगत पहल और निजी क्षेत्र की भागीदारी ने मिलकर डीप टेक के क्षेत्र में अपार संभावनाएं पैदा की हैं, जिससे भारत आने वाले वर्षों में वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की दिशा में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा।
फायरसाइड चैट के दौरान उपस्थित उद्योग जगत के प्रतिनिधि, स्टार्टअप संस्थापक और युवा उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे