• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में तीन साल डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रस्तावित: गर्ग

उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा निदेशालय, जोधपुर द्वारा प्रदेश में युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा हेतु 19 इंजीनियरिंग शाखाओं तथा 06 नॉन इंजीनियरिंग शाखाओं में डिप्लोमा प्रदान किया जा रहा है। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग मे 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है।इसके अतिरिक्त सामुदायिक पॉलिटेक्निक योजना के अन्तर्गत युवाओं हेतु 3/6 माह के लघु अवधि प्रशिक्षण आयोजित किये जाते हैं जिन्हें सफलतापूर्वक पूर्ण कर युवा स्वयं का रोजगार प्रारंभ कर सकते हैं। वर्ष 2017-18 में सामुदायिक पॉलिटेक्निक योजना के अन्तर्गत 2011 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा हेतु विभिन्न राजकीय एवं प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आरटीआई) के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इनमें इंजीनियरिंग एवं गैर इंजीनियरिंग सेक्टर के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में राज्य में संचालित 229 राजकीय आईटीआई में 47202 प्रवेश स्थान तथा 1710 प्राइवेट आईटीआई में 312404 प्रवेश स्थान उपलब्ध कराये गये हैं। उन्होंने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने, शिक्षा में ड्रॉपआउट रेट कम करने एवं कौशल विकास की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से वोकेशनलाइजेशन ऑफ सेकण्डरी एण्ड हायर सेकण्डरी एजुकेशन योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2014-15 से 11 जिलाें के 70 विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा प्रारंभ की गई है।
उक्त योजना में प्रत्येक विद्यालय में 02 विद्यालयों का संचालन किया जाता है। वर्तमान में राज्य में 905 विद्यालयों में 12 व्यवसायों में लगभग 1 लाख 20 हजार विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे है। राज्य के कृषि विश्वविद्यालयों में युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा देने हेतु कृषि शिक्षा के अलावा कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय में वर्ष 2016-17 में कृषि व्यवसाय प्रबन्धन महाविद्यालय, जोबनेर में आरंभ किया गया है। इस महाविद्यालय में कृषि स्नातक व कृषि प्रबन्ध पाठ्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें वर्तमान में 168 छात्र अध्ययनरत हैं। स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में वर्ष 2000 से कृषि व्यवसाय प्रबन्धन संस्थान में स्नात्कोत्तर व विधावाचस्पति स्तर का पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है जिसमें 96 छात्र अध्ययनरत हैं। उक्त पाठ्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य रोजगारपरक शिक्षा व कौशल विकास है।
गर्ग ने कहा कि आरएसएलडीसी द्वारा राज्य के शिक्षित युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश बेरोजगारी को मिटाने हेतु युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुसार विभिन्न प्रतिष्ठानों यथा सिस्कों, बॉश, केटरपिलर, सैमसंग टोयेटा, एलएण्डटी, पिडिलाइट, श्नाइडर इत्यादि के सहयोग से आईटीआई में प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने विगत चार वर्षों में प्रत्येक वित्तीय वर्ष एवं चालू वित्तीय वर्ष में आवंटित, व्यय एवं लक्ष्यों का विवरण सदन के पटल पर रखा।
रिफाइनरी के लिए तकनीकी प्रशिक्षण हेतु जोधपुर विश्विद्यालय के अधीन महाविद्यालय पीबीएम में तीन वर्षीय तकनीकी पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने एवं विभाग के स्तर पर अलग से पेट्रोलियम विश्वविद्यालय प्रारम्भ करने की दिशा में विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े

Web Title-Proposed 3rd year Diploma Course in Petroleum Engineering: Minister of State for Technical Education
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minister of state for technical education, dr subhash garg, petroleum engineering, three-year diploma, proposed, jaipur news, hindi news, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग , news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi, proposed 3rd year diploma course in petroleum engineering minister of state for technical education
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved