• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में तीन साल डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रस्तावित: गर्ग

जयपुर। तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग मे 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। पेट्रोलियम विश्वविद्यालय की स्थापना पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार नये पाठ्यक्रम प्रारंभ किये जाने हेतु भविष्य का प्लान तैयार किया जाना विचाराधीन है। शिक्षा को और अधिक रोजगारपरक बनाने के लिए सलेबस में उद्योगों की सलाह से परिवर्तन करवाया जायेगा। प्रदेश में रोजगारपरक शिक्षा को बढाने के लिए जिला स्तर पर महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय खोले जायेंगे। डॉ. गर्ग ने सोमवार को विधानसभा में प्रदेश में रोजगारपरक शिक्षा की कार्ययोजना से सम्बन्धित विधायक मदन प्रजापत के मूल प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार पाठ्यक्रम यथा मेकेट्रोनिक्स, ऑटोमोबाइल (डिजायन) आदि प्रारंभ किये जायेंगे। इन सब के लिए कार्य योजना बनायी जाना विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन संचालित राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा देने हेतु पाठ्यक्रमों में नियमित बदलाव किया जाता है। इसी क्रम में सत्र 2017-18 में विश्वविद्यालय द्वारा चॅाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू किया गया है। इससे छात्रों को राष्ट्रीय/अन्तरराष्ट्रीय संस्थानों में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे क्योंकि अधिकांश संस्थानों में अंकों के स्थान पर क्रेडिट पद्धति प्रचलित है। गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न शिक्षण सस्थानों के साथ विश्वविद्यालय द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए हैं जिसके परिणाम स्वरूप गत वषों में छात्रों द्वारा 13 स्टार्टअप प्रारभ किये गये हैं। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय द्वारा प्रशिक्षण, रोजगार हेतु विशेष सैल गठित है जिसके माध्यम से गत 3 वर्षों में 180 प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 100 छात्रों को सॉलिड वक्र्स एण्ड प्रो. की ट्रेनिंग दी गई है, 600 छात्रों को ऑटो कैड की सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग दी गई है। इन कार्यक्रमों को निरन्तर जारी रखने हेतु वर्ष 2018-19 के बजट में विश्वविद्यालय द्वारा एक करोड़ रुपये का वित्तीय प्रावधान किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Proposed 3rd year Diploma Course in Petroleum Engineering: Minister of State for Technical Education
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minister of state for technical education, dr subhash garg, petroleum engineering, three-year diploma, proposed, jaipur news, hindi news, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग\r\n, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved