• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जनप्रतिनिधियों ने समझी ईवीएम से मतदान प्रक्रिया की बारीकियां

Peoples representatives understood the nuances of voting process with EVM - Jaipur News in Hindi

जयपुर । आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन का मतदाता जागरूकता अभियान जारी है। अभियान के तहत बुधवार को इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान में जनप्रतिनिधियों को ईवीएम एवं वीवीपैट से मतदान की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई। जिला निवार्चन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित एवं नोडल अधिकारी स्वीप डॉ. शिल्पा सिंह के निर्देश पर संस्थान में जनप्रतिनिधियों को ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को प्रेरित करने का आह्वान किया गया। जिला स्वीप को-ऑर्डिनेटर डॉ. स्निग्धा शर्मा ने बताया कि संस्थान में आयोजित मेरी पंचायत मेरा काम कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ईवीएम वीवीपैट का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला प्रधान, वार्ड पंच, सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मॉक पोल में भाग लेकर ईवीएम मतदान प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त किया। स्वीप को-ऑर्डिनेटर ने इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों को वीएचए एप की जानकारी दी, साथ ही मतदान की शपथ भी दिलवाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Peoples representatives understood the nuances of voting process with EVM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: peoples representatives, understood the nuances, of voting process, with evm, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved