• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चिकित्सा मंत्री ने किया विटामिन-ए अभियान का शुभारंभ

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने मंगलवार को मालवीय नगर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर प्रदेश में विटामिन-ए अभियान का शुभारंभ किया। सराफ ने बताया कि विटामिन-ए की खुराक पिलाने के इस 33वें चरण में राज्य में 97 लाख 25 हजार 766 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग यूनिसेफ एवं महिला व बाल विकास विभाग के सहयोग से समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर साल में दो बार विटामिन-ए नियमित कार्यक्रम का संचालन कर रहा है। इसके तहत वर्ष में दो बार 30 अप्रैल से 30 मई एवं 30 अक्टूबर से 30 नवंबर तक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विटामिन-ए की खुराक पिलाई जा रही है। इस मौके पर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि भावी पीढ़ी को स्वस्थ बनाकर ही हम स्वस्थ राजस्थान का सपना साकार कर सकते हैं। प्रदेश का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं महिला व बाल विकास विभाग बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए टीकाकरण एवं पोषाहार पर विशेष ध्यान दे रहा है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, पार्षद शालिनी चावला, परियोजना निदेशक शिशु स्वास्थ्य डॉ.रोमिल सिंह, सीएमएचओ जयपुर-द्वितीय डॉ. प्रवीण असवाल, आरसीएचओ डॉ. पुष्पा चौधरी एवं चिकित्साधिकारी डॉ.कैलाश विजयवर्गीय सहित चिकित्सा-स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास के अधिकारी मौजूद थे।
इन बीमारियों से होता है बचाव

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Medical Minister started Vitamin A campaign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: medical and health minister kalicharan saraf, department of women and child development, unicef, medical minister started vitamin a campaign, state high school malviya nagar, gave dose to children, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved