जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने मंगलवार को मालवीय नगर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर प्रदेश में विटामिन-ए अभियान का शुभारंभ किया।
सराफ ने बताया कि विटामिन-ए की खुराक पिलाने के इस 33वें चरण में राज्य में 97 लाख 25 हजार 766 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग यूनिसेफ एवं महिला व बाल विकास विभाग के सहयोग से समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर साल में दो बार विटामिन-ए नियमित कार्यक्रम का संचालन कर रहा है। इसके तहत वर्ष में दो बार 30 अप्रैल से 30 मई एवं 30 अक्टूबर से 30 नवंबर तक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विटामिन-ए की खुराक पिलाई जा रही है। इस मौके पर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि भावी पीढ़ी को स्वस्थ बनाकर ही हम स्वस्थ राजस्थान का सपना साकार कर सकते हैं। प्रदेश का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं महिला व बाल विकास विभाग बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए टीकाकरण एवं पोषाहार पर विशेष ध्यान दे रहा है।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, पार्षद शालिनी चावला, परियोजना निदेशक शिशु स्वास्थ्य डॉ.रोमिल सिंह, सीएमएचओ जयपुर-द्वितीय डॉ. प्रवीण असवाल, आरसीएचओ डॉ. पुष्पा चौधरी एवं चिकित्साधिकारी डॉ.कैलाश विजयवर्गीय सहित चिकित्सा-स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास के अधिकारी मौजूद थे।
इन बीमारियों से होता है बचाव
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ.वी.के.माथुर
ने कहा कि विटामिन-ए से आंखों की बीमारियां जैसे रतौंधी व अंधता से बचाव
के साथ ही बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। विटामिन-ए से बच्चों
में निमोनिया, दस्त रोग, खसरा आदि से भी बचाव होता है। विटामिन-ए सामान्यत
पीले रंग के फलों, गाजर, पपीता, आम व कद्दू के साथ हरी पत्तेदार सब्जियों
पालक, मैथी, पत्ता गोभी व बथुआ में बहुतायत से मिलता है। दूध के उत्पाद
दही, छाछ व पनीर आदि के साथ ही मांसाहारी भोजन से भी विटामिन-ए मिलता है।
ये भी पढ़ें - इस गांव में अचानक लग जाती है आग, दहशत में लोग