• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निशक्त छात्र-छात्राओं से मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए आवेदन मांगे

jaipur news : sought the application for motorized tri bike from disabled students - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर जिले के महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में नियमित अध्ययनरत छात्र-छात्राएं, जो चलन निशक्तता से ग्रसित तथा स्कूटी चलाने में सक्षम हैं, उनको पात्रतानुसार मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक जयपुर (ग्रामीण) ने बताया कि विभाग द्वारा अस्थि विशेष योग्यजनों को सुगम आवागमन एवं नियमित अध्ययन के लिए मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके लिए पात्र अस्थि विशेष योग्यजनों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं। ये आवेदन पत्र विद्यालय एवं महाविद्यालयों में नियमित अध्ययनगत अस्थि विशेष योग्यजनों द्वारा 10 अगस्त तक तैयार कराकर जिला परिषद स्थित उप निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर ग्रामीण के कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर ग्रामीण के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : sought the application for motorized tri bike from disabled students
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, application, motorized tri bike, disabled students in rajasthan, department of social justice and empowerment rajasthan, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, निशक्त छात्र छात्राएं, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved