निशक्त छात्र-छात्राओं से मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए आवेदन मांगे

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 02 अगस्त 2018, 5:20 PM (IST)

जयपुर। जयपुर जिले के महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में नियमित अध्ययनरत छात्र-छात्राएं, जो चलन निशक्तता से ग्रसित तथा स्कूटी चलाने में सक्षम हैं, उनको पात्रतानुसार मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक जयपुर (ग्रामीण) ने बताया कि विभाग द्वारा अस्थि विशेष योग्यजनों को सुगम आवागमन एवं नियमित अध्ययन के लिए मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके लिए पात्र अस्थि विशेष योग्यजनों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं। ये आवेदन पत्र विद्यालय एवं महाविद्यालयों में नियमित अध्ययनगत अस्थि विशेष योग्यजनों द्वारा 10 अगस्त तक तैयार कराकर जिला परिषद स्थित उप निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर ग्रामीण के कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर ग्रामीण के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे