• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 3

सदन का असर व्यक्तिगत रिश्तों पर नहीं पड़ना चाहिए- सीएम राजे

राजे ने स्व. सुन्दर सिंह जी भण्डारी को भी याद किया और कहा कि उनसे भी बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। स्व. सुन्दर सिंह भण्डारी चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से जो अच्छे कार्य हो रहे हैं, उसके लिए उन्होंने ट्रस्ट के अध्यक्ष और गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े वरिष्ठ विधायकों का पिछले कुछ सालों से जो सम्मान किया जा रहा है वह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर पक्ष-विपक्ष में कई मुद्दों को लेकर स्वस्थ बहस होती है। इसका असर व्यक्तिगत रिश्तों पर नहीं पड़ना चाहिए। श्रीमती राजे ने सम्मानित हुए सभी वरिष्ठ विधायकों को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा कि संसद के दोनों सदनों और विधानसभाओं में आजकल सत्र हंगामे की भेंट चढ़ जाते हैं। इससे जनहित के मुद्दों पर सार्थक बहस नहीं हो पाती। ऎसा प्रयास होना चाहिए कि अच्छे माहौल में जन समस्याओं पर चर्चा हो और सदन की कार्यवाही हंगामे की भेंट ना चढ़े। मेघवाल ने इस अवसर पर पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोसिंह शेखावत को याद किया और कहा कि मेरे राजनीतिक सफर का श्रेय स्व. शेखावत को जाता है। उनसे हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा और मार्गदर्शन मिला।

ये भी पढ़ें - यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...

यह भी पढ़े

Web Title-House should not fall on personal relationships: CM Raje
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, rajasthan cm raje says, house should not fall on personal relationships in jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi, house should not fall on personal relationships cm raje
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved