• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री करेंगे सिलिकोसिस पाॅलिसी का विमोचन

Chief Minister will release silicosis policy - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य में गांधी सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत 3 अक्टूबर को बिरला सभागार में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा तैयार सिलिकोसिस पाॅलिसी का विमोचन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा किया जायेगा। प्रमुख शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अखिल अरोरा ने बताया कि गुरुवार को बिड़ला सभागार में प्रातः 10 बजे से 11.30 बजे सिलिकाॅसिस पालिसी का विमोचन माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री की वर्ष 2019-20 की बजट घोषणा संख्या 112 को क्रियान्वित करते हुए सिलिकोसिस पाॅलिसी तैयार की गई है। इसका उद्देश्य सिलिकोसिस बीमारी से प्रभावित खनन श्रमिकों को त्वरित राहत प्रदान करना, उनका पुनर्वास तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
राजस्थान राज्य द्वारा घोषित की जा रही इस पाॅलिसी को जानने- समझने के लिए मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली आदि राज्यों से विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विषय विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। पाॅलिसी के बारे में विशेष सत्र आयोजित कर चर्चा की जाएगी।
निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, सांवरमल वर्मा ने बताया कि 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक सामाजिक कल्याण सत्र के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल होंगे तथा अध्यक्षता राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजेन्द्र सिंह यादव करेंगें। दूसरे सत्र में गाँधीवाद एवं सामाजिक न्याय की अवधारणा विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसके उपरांत डाॅ॰ भीमराव अम्बेडकर पुरूस्कार एवं वृद्धजन सम्मान प्रदान किये जायेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister will release silicosis policy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister ashok gehlot, chief minister rajasthan, ashok gehlot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved