• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोविंद देव जी मंदिर में बलिवैश्व गायत्री महायज्ञ का सम्पन्न

Balivaishwa Gayatri Mahayagna concluded at Govind Dev Ji Temple - Jaipur News in Hindi

जयपुर। आषाढ़ कृष्ण योगिनी एकादशी पर रविवार को गोविंद देव जी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी जी महाराज के सान्निध्य में बलिवैश्व गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ। अन्न में वैदिक संस्कारों की स्थापना के लिए आयोजित यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक भागीदारी की। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के दिनेश आचार्य एवं दिनेश मारबदे ने यज्ञ कराया । कैलाश अग्रवाल एवं रमेश अग्रवाल के सौजन्य से 125 तांबे के बलिवैश्व पात्र श्रद्धालुओं को आधे मूल्य पर उपलब्ध कराए गए। इस मौके पर बलिवैश्व यज्ञ का लाइव डेमो दिया गया। गैस चूल्हे पर तांबे के पात्र में अग्नि को भोग लगाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।

वैदिक परंपरा अनुसार पंच महायज्ञ - ब्राह्य यज्ञ, देव यज्ञ, ऋषि यज्ञ, भूत यज्ञ, नर यज्ञ का महत्व बताते हुए इसकी प्रक्रिया बताई गई।

श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियाँ प्रदान की।

यज्ञ चार पारियों में आयोजित हुआ जिसमें 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। एकादशी के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया।

संस्कारों का आयोजन:

कार्यक्रम के दौरान जन्मदिन एवं विवाह दिवस संस्कार भी संपन्न कराए गए, जिसमें भाग लेने वालों के उज्ज्वल भविष्य की कामना हेतु वैदिक विधि से विशेष आहुतियाँ दी गईं।

गायत्री परिवार के करीब बीस कार्यकर्ताओं में समयदान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Balivaishwa Gayatri Mahayagna concluded at Govind Dev Ji Temple
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, govind dev ji temple, gayatri mahayagna, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved