• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा आम चुनाव-2023 : मतदाता जागरूकता के लिए ई-शपथ अभियान का आगाज

Assembly General Election-2023: E-Oath campaign launched for voter awareness - Jaipur News in Hindi

- वेबसाइट www.deojaipur.in पर जाकर मतदाता ले सकते हैं ई-शपथ, ई-शपथ के बाद मिलेगा जिला निर्वाचन अधिकारी के हस्ताक्षर का डिजिटल प्रमाण पत्र - मजबूत लोकतंत्र के लिए जन जागरूकता अभियान के तहत पहले दिन 7 हजार से ज्यादा लोगों ने ली ई-शपथ जयपुर । आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान एवं प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नित नए नवाचार किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार से ई-शपथ अभियान का आगाज हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि आमजन जिला निर्वाचन अधिकारी, जयपुर की अधिकृत वेबसाइट www.deojaipur.in पर जाकर मतदान हेतु ई-शपथ ले सकते हैं। ई-शपथ अभियान को आमजन का भरपूर समर्थन मिल रहा है अभियान के तहत पहले ही दिन 7 हजार से ज्यादा लोगों ने मतदान के लिए ई-शपथ ली।
सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक ऋतेश कुमार शर्मा ने बताया कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जन जागरूकता अभियान के तहत ई-शपथ प्रमाण पत्र सरीखा नवाचार किया गया है। जिसके तहत आमजन जिला निर्वाचन अधिकारी, जयपुर की अधिकृत वेबसाइट के मेन पेज पर संकल्प पत्र के लिंक पर क्लिक कर नाम एवं मोबाइल नंबर संबंधी जानकारियां दर्ज कर अपना डिजिटल ई-शपथ प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Assembly General Election-2023: E-Oath campaign launched for voter awareness
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: assembly general election-2023, e-oath campaign launched, for voter awareness, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved