• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अन्य राज्यों के पदोन्नत आईपीएस का एक दल पहुंचा जयपुर

A team of promoted IPS reached Jaipur - Jaipur News in Hindi

जयपुर। अन्य राज्यों के राज्य पुलिस सेवा के पदोन्नत आईपीएस अधिकारियों ने पुलिस कमिश्नरेट जयपुर का दौरा किया। शहर के कई थानों का भ्रमण कर उनकी कार्य प्रणाली को समझा। पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बताया कि देश के अन्य राज्यों के राज्य पुलिस सेवा के पदोन्नत आईपीएस अधिकारियों ने पुलिस कमिश्नरेट का दौरा किया। अग्रवाल ने बताया कि पदोन्नत आईपीएस अधिकारियों ने सोडाला थाने का दौरा कर थाने की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद अधिकारियों ने कमिश्नरेट में स्थापित अभय कमाण्ड सेंटर एवं पुलिस कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों एवं पदोन्नत अधिकारियों ने आपसी संवाद के द्वारा अपने अपने राज्यों तथा कमिश्नरेट में किये जा रहे नवाचारों, अपराधो की प्रकृति तथा उनकीरोक थाम के लिए विस्तार से चर्चा की। इस दौरे में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रफुल्ल कुमार, महेन्द्र सिंह चौधरी,पुलिस उपायुक्त मुख्यालय गौरव श्रीवास्तव तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ तेजपाल सिंह भी साथ थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A team of promoted IPS reached Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ips team, promoted ips, reached jaipur, police commissioner jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved