जयपुर। अन्य राज्यों के राज्य पुलिस सेवा के पदोन्नत आईपीएस अधिकारियों
ने पुलिस कमिश्नरेट जयपुर का दौरा किया। शहर के कई थानों का भ्रमण कर उनकी
कार्य प्रणाली को समझा।
पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बताया कि देश के अन्य राज्यों के राज्य
पुलिस सेवा के पदोन्नत आईपीएस अधिकारियों ने पुलिस कमिश्नरेट का दौरा
किया। अग्रवाल ने बताया कि पदोन्नत आईपीएस अधिकारियों ने सोडाला
थाने का दौरा कर थाने की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद
अधिकारियों ने कमिश्नरेट में स्थापित अभय कमाण्ड सेंटर एवं पुलिस कमिश्नरेट
की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों
एवं पदोन्नत अधिकारियों ने आपसी संवाद के द्वारा अपने अपने राज्यों तथा
कमिश्नरेट में किये जा रहे नवाचारों, अपराधो की प्रकृति तथा उनकीरोक थाम
के लिए विस्तार से चर्चा की। इस दौरे में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त
प्रफुल्ल कुमार, महेन्द्र सिंह चौधरी,पुलिस उपायुक्त मुख्यालय
गौरव श्रीवास्तव तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ तेजपाल सिंह भी साथ थे।