• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लूट में दो बदमाश गिरफ्तार, मारपीट कर चालक से लूटी ओला कैब कार बरामद

Two crooks arrested in robbery, robbed of ola cab car from driver - Jaipur News in Hindi

जयपुर। श्याम नगर थाना पुलिस ने मारपीट कर चालक से ओला कैब लूटने वाले दो बदमाशों को गुरुवार शाम गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटी गई ओला कैब कार बरामद की है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर फरार साथियों की तलाश कर रही है। डीसीपी (साउथ) योगेश दाधीच ने बताया कि लूट के मामले में आरेाापित धर्मेन्द्र कुमार उर्फ धर्मो (23) निवासी गुढागौडज़ी झुंझुंनू और अमित कुमार उर्फ डारा (25) निवासी चिडावा झुंझुंनू को गिर तार किया गया है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को झुंझुंनू से दबोचा है। जिनके खिलाफ कई अपराधिक प्रकरण दर्ज है। जिनमें ज्यादातर हरियाणा में वारदात करना आरोपितों ने स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटी गई ओला कैब कार बरामद की है। मामले में फरार तीसरे साथी की तलाश के साथ ही सहयोगियों के बारे में पुलिस टीम जानकारी जुटा रही है। चोरी के मोबाइल से लूट की योजना- आरोपितों ने शाक भरी झुंझुंनू के पास से एक युवक का मोबाइल चुराया। 29 जुलाई की रात करीब 12.20 मिनट पर श्याम नगर स्थित 200 फीट बाईपास से ओला कैब बुक की। ओला कैब लेकर चालक श्रीराम मीणा के पहुंचने पर तीन लड़के उसमें सवार हो गए। जिन्होंने पूर्व की बुकिंग कैंसिल कर चालक श्रीराम को ओर रुपए देकर सिरसी गांव चलने को कहा। सिरसी गांव में तीनों बदमाशों ने मारपीट कर उसकी जेब में रखी नकदी व दो मोबाइल के साथ ओला कैब कार लूटकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two crooks arrested in robbery, robbed of ola cab car from driver
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arrested, two miscreants, beaten, robbed ola cab from driver, car recovered, crime news in hindi, crime news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved