लूट में दो बदमाश गिरफ्तार, मारपीट कर चालक से लूटी ओला कैब कार बरामद

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 08 अगस्त 2019, 10:24 PM (IST)

जयपुर। श्याम नगर थाना पुलिस ने मारपीट कर चालक से ओला कैब लूटने वाले दो बदमाशों को गुरुवार शाम गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटी गई ओला कैब कार बरामद की है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर फरार साथियों की तलाश कर रही है।

डीसीपी (साउथ) योगेश दाधीच ने बताया कि लूट के मामले में आरेाापित धर्मेन्द्र कुमार उर्फ धर्मो (23) निवासी गुढागौडज़ी झुंझुंनू और अमित कुमार उर्फ डारा (25) निवासी चिडावा झुंझुंनू को गिर तार किया गया है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को झुंझुंनू से दबोचा है। जिनके खिलाफ कई अपराधिक प्रकरण दर्ज है। जिनमें ज्यादातर हरियाणा में वारदात करना आरोपितों ने स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटी गई ओला कैब कार बरामद की है। मामले में फरार तीसरे साथी की तलाश के साथ ही सहयोगियों के बारे में पुलिस टीम जानकारी जुटा रही है।

चोरी के मोबाइल से लूट की योजना- आरोपितों ने शाक भरी झुंझुंनू के पास से एक युवक का मोबाइल चुराया। 29 जुलाई की रात करीब 12.20 मिनट पर श्याम नगर स्थित 200 फीट बाईपास से ओला कैब बुक की। ओला कैब लेकर चालक श्रीराम मीणा के पहुंचने पर तीन लड़के उसमें सवार हो गए। जिन्होंने पूर्व की बुकिंग कैंसिल कर चालक श्रीराम को ओर रुपए देकर सिरसी गांव चलने को कहा। सिरसी गांव में तीनों बदमाशों ने मारपीट कर उसकी जेब में रखी नकदी व दो मोबाइल के साथ ओला कैब कार लूटकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे