जयपुर। राजधानी जयपुर में मासूमों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर सदर थाना इलाके में एक बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
घटना हसनपुरा पुलिया के नीचे की है, जहां एक महिला और उसकी बेटी हसनपुरा पुलिया के नीचे फुटपाथ पर सो रही थी। महिला का पति रिक्शा लेकर गया हुआ था। इसी दौरान एक युवक ने बालिका के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म किया।
जैसे ही बालिका का पिता वापस लौटा तो डरी सहमी बालिका ने घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी लगते ही पिता अपनी बेटी के साथ थाने पहुॅचा और आरोपी देवा के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू की है।
ट्रक चालक को अगवा कर मारपीट के मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार
बावरिया गैंग के तीन शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, 10 लाख की 10 चेन बरामद
बागपत में दो लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
Daily Horoscope