• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नये पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

New office bearers felicitation ceremony - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ टाउन के वार्ड नंबर 33, गली नंबर 2, पारीक कॉलोनी में नये पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि PCC सदस्य भूपेंद्र चौधरी थे। मंच पर उनके साथ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पंचायत समिति प्रधान दयाराम जाखड़, संगठन महामंत्री गुरमीत चड्ढा, महिला जिलाध्यक्ष सिलोचना बाबरी, उपप्रधान कालूराम गोदारा, पूर्व प्रधान जयदेव भिड़ासरा, नगर मंडल अध्यक्ष बैबी जैन, विनोद कुमार जोईया और लखवीर सिंह लक्खा मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों का स्वागत पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस अवसर पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हनुमानगढ़ में व्यापक स्तर पर विकास कार्य हुए थे, जबकि भाजपा सरकार बनने के बाद क्षेत्र विकास से वंचित हो गया है। उन्होंने हाल की बारिश में जलभराव से प्रभावित परिवारों की स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रशासन से वार्ता कर पीड़ितों की मदद के लिए दबाव बनाएगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव रविंद्र बैनिवाल, पूर्व उप चेयरमैन अनील खिचड़, नगर मंडल उपाध्यक्ष ओम कुकणा, सुखदेव महिया, नगर मंडल अध्यक्ष विजेंद्र साई, तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग, जयपुर के सचिव डॉ. महेंद्र सांगवाल भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New office bearers felicitation ceremony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, felicitation ceremony, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved