नये पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 02 सितम्बर 2025, 4:14 PM (IST)

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ टाउन के वार्ड नंबर 33, गली नंबर 2, पारीक कॉलोनी में नये पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि PCC सदस्य भूपेंद्र चौधरी थे। मंच पर उनके साथ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पंचायत समिति प्रधान दयाराम जाखड़, संगठन महामंत्री गुरमीत चड्ढा, महिला जिलाध्यक्ष सिलोचना बाबरी, उपप्रधान कालूराम गोदारा, पूर्व प्रधान जयदेव भिड़ासरा, नगर मंडल अध्यक्ष बैबी जैन, विनोद कुमार जोईया और लखवीर सिंह लक्खा मौजूद रहे।

मुख्य अतिथियों का स्वागत पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस अवसर पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हनुमानगढ़ में व्यापक स्तर पर विकास कार्य हुए थे, जबकि भाजपा सरकार बनने के बाद क्षेत्र विकास से वंचित हो गया है। उन्होंने हाल की बारिश में जलभराव से प्रभावित परिवारों की स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रशासन से वार्ता कर पीड़ितों की मदद के लिए दबाव बनाएगी।

इस मौके पर प्रदेश सचिव रविंद्र बैनिवाल, पूर्व उप चेयरमैन अनील खिचड़, नगर मंडल उपाध्यक्ष ओम कुकणा, सुखदेव महिया, नगर मंडल अध्यक्ष विजेंद्र साई, तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग, जयपुर के सचिव डॉ. महेंद्र सांगवाल भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे