• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसपी सहित दो पुलिसकर्मी की जमानत जब्त, कोर्ट में तलब

Two policemen, including SP, seize bail, summoned in court - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। जिले के एससीएसटी कोर्ट ने कांस्टेबल रामसहाय बनाम सत्यनारायण खींची मामले में मंगलवार को राजस्थान पुलिस के एसपी सत्यनारायण खींची सहित दो पुलिसकर्मियों की जमानत जब्त कर गिरफ्तारी वारंट से तलब करने के आदेश दिए हैं। सत्यनारायण खींची राजस्थान के जयपुर पुलिस मुख्यालय में सीआईडी सीबी पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। उस वक्त खींची धौलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर थे। मामला यह है कि राजस्थान पुलिस के एसपी सत्यनारायण खींची द्वारा गवाह को धमकाने का मामला जुडिशियल मजिस्ट्रेट नंबर तीन में चल रहा था, जहां से एससीएसटी कोर्ट में 18 अप्रैल 2017 को पत्रावली आई थी। पत्रावली में न्यायालय ने आगामी तारीख पेशी में एसपी सत्यनारायण खींची, पुलिसकर्मी भोजाराम और मुनेश मीणा को हाजिर होने के निर्देश दिए थे। लेकिन आज न्यायालय ने तीनो के हाजिर नहीं होने पर एसपी खींची व दोनों पुलिसकर्मियों की जमानत जब्त कर गिरफ्तारी वारंट से तलब करने के आदेश दिए हैं।
मामला वर्ष 2008 का हैं। पुलिस कांस्टेबल गिरधारी की कुछ साथी सिपाहियों ने मारपीट कर दी थी। जिस मामले में गिरधारी के समक्ष गवाही देने पहुंचे कांस्टेबल रामसहाय को तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर सत्यनारायण खींची ने धमकाया और थाने में बंद कर दिया था। यह मामला इस्तगासा के जरिए न्यायालय में दायर किया गया था जो अभी भी विचाराधीन चल रहा हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two policemen, including SP, seize bail, summoned in court
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two policemen, including sp, seize bail, summoned, court, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved