• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धौलपुर- बहादुरी और सूझबूझ से अपहर्ताओं से छूटकर भागे दो भाई

Two brothers escaped from hijackers in Dholpur - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। स्कूल से घर लौट रहे दो भाइयों का बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। दोनों भाइयों की सूझबूझ और बहादुरी से वे बदमाशों से मुक्त हो गए। छोटे भाई ने बदमाश के हाथ पर काट खाया और दोनों भाई चकमा देकर छूट भागे। मामला धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके का है। यहां गांव कुर्रेंदा के सीनियर सैकेंडरी स्कूल से फीस लेने को घर लौट रहे मठ महुआखेड़ा के दो सगे भाइयों का बाइक सवार दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया। तभी छोटे भाई बादल गिरि को होश आने और खुद को अनजान जगह पर पाकर उसने बाइक सवार को जोर से काट खाया। जिससे बाइक असंतुलित होकर गिटिट्यों पर गिर गई। बाइक गिरते ही दोनों भाई होश में आए और भागकर लोगों के बीच पहुंच गए। बच्चों को इस तरह भागता देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने युवकों को पकड़ने के लिए पीछा किया तो दोनों युवक बाइक लेकर भाग निकले। बाद में परिजन बाइक से बोकौली मोड़ पहुंचे। गांव मठ महुआखेड़ा निवासी छात्र पंकज गिरि और बादल गिरि पुत्रगण महेंद्र गिरी पास के ही गांव कुर्रेंदा के सीनीयर सैकेंडरी स्कूल की कक्षा 6 और 9 वीं में पढ़ते हैं। दोनों बच्चे स्कूल फीस की राशि लेने घर आ रहे थे। तभी उन्होंने दो बाइक सवारों से लिफ्ट मांगी। बाइक सवारों ने बाइक रोककर दोनों को बीच में बैठा लिया।
बच्चों ने बताया कि बाइक पर बैठने के बाद उनको होश नहीं रहा और जब होश आया तो उन्होंने खुद को बोकौली मोड़ के पास पाया। छात्रों ने बताया कि दोनों युवक प्लेटिना बाइक पर थे और दोनों के चेहरों पर नकाब बंधा था। बादल गिरी ने बाइक सवार के हाथ को पीछे से काट खाया। इससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई। बाइक गिरते ही बड़े भाई को भी होश आ गया। दोनों भाई मोड़ के पास खड़े लोगों की तरफ भागे और दोनों ने अपनी आपबीती लोगों को सुनाई तो लोगों ने बाइक सवार युवकों को पकड़ने का प्रयास भी किया,लेकिन दोनों भाग निकले।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two brothers escaped from hijackers in Dholpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two brothers escaped from hijackers in dholpur, bitten on the hand of crook, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved