• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा जिले के कुछ बूथों पर देरी से मतदान शुरू हुआ,मशीन में गड़बड़ी आई

Voting started late at some booths in Dausa district, there was a glitch in the machine. - Dausa News in Hindi

दौसा जिले के कुछ बूथों पर देरी से मतदान शुरू हुआ। सिकराय में भी यह शिकायत आई। जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने कहा कि कुछ बूथों पर देरी से मतदान शुरू हुआ है, लेकिन वहां सुचारू मतदान कर दिया गया है। कहीं मशीन में गड़बड़ी आई है तो उसे बदल दिया गया है और मॉक पोल शुरू कर तय समय पर मतदान किया गया है। पीजी कॉलेज के भाग संख्या 104 व अन्य बूथों पर मतदान धीमी गति से कराने की शिकायत मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी पहुंचे और उन्होंने मतदान की प्रक्रिया को गौर से देखा तथा मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि शांति भंग व हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान वेब कास्टिंग कराई जा रही है। संवेदनशील बूथों पर सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं। क्षेत्र में निगरानी के लिए मोबाइल पार्टियां घूम रही है। उन्होंने कहा कि झूठी सूचना भी लोग दे रहे हैं। ऐसे फेक कॉल करने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Voting started late at some booths in Dausa district, there was a glitch in the machine.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved