दौसा जिले के कुछ बूथों पर देरी से मतदान शुरू हुआ,मशीन में गड़बड़ी आई

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 25 नवम्बर 2023, 10:52 AM (IST)

दौसा जिले के कुछ बूथों पर देरी से मतदान शुरू हुआ। सिकराय में भी यह शिकायत आई। जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने कहा कि कुछ बूथों पर देरी से मतदान शुरू हुआ है, लेकिन वहां सुचारू मतदान कर दिया गया है। कहीं मशीन में गड़बड़ी आई है तो उसे बदल दिया गया है और मॉक पोल शुरू कर तय समय पर मतदान किया गया है। पीजी कॉलेज के भाग संख्या 104 व अन्य बूथों पर मतदान धीमी गति से कराने की शिकायत मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी पहुंचे और उन्होंने मतदान की प्रक्रिया को गौर से देखा तथा मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि शांति भंग व हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान वेब कास्टिंग कराई जा रही है। संवेदनशील बूथों पर सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं। क्षेत्र में निगरानी के लिए मोबाइल पार्टियां घूम रही है। उन्होंने कहा कि झूठी सूचना भी लोग दे रहे हैं। ऐसे फेक कॉल करने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे