• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में मतगणना के दौरान खराब हुई तीन ईवीएम, वीवीपैट पर्चियों से करनी पड़ी गिनती

Three EVMs malfunctioned during vote counting in Dausa, counting had to be done using VVPAT - Dausa News in Hindi

दौसा। पीजी कॉलेज में चल रही मतगणना के दौरान तीन ईवीएम मशीन खराब हो गई। इस दौरान ईवीएम इंजीनियर्स को बुलाया गया। लेकिन उनकी भी पार नहीं पड़ी। अंततः इंजीनियर्स ने वीवीपैट से मतगणना कराई। ईवीएम लालसोट की बूथ संख्या 224 और 164 पर खराब हुई है। इसी तरह थानागाजी के बूथ नंबर 74 की ईवीएम खराब हुई थी। बता दें कि, दौसा से कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा भाजपा के प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा से दो लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। परिणाम घोषित होने से पहले कांग्रेसी खेमा मनाने लगा जीत का जश्न
दौसा में मंगलवार दोपहर लोकसभा चुनाव की मतगणना पूरी होने से पहले और परिणाम घोषित होने से पहले ही कांग्रेसी खेमा जीत का जश्न मनाने लग गया।
दोपहर में कांग्रेस के प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा भी मतगणना स्थल पीजी कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से कहा कि 15 साल से दौसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस जीत नहीं पा रही थी। परिसीमन के बाद यहां भाजपा ने कब्जा कर लिया था। लेकिन अब की बार जनता के सहयोग से और कार्यकर्ताओं की मेहनत से यहां 2 लाख से ऊपर जीत हो रही है। यह सब दौसा की जनता का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि पहले नवल किशोर शर्मा, राजेश पायलट, रमा पायलट और सचिन पायलट जैसे दिग्गजों ने कांग्रेस का परचम लहराया था। लेकिन परिसीमन के बाद तीन बार से कांग्रेस प्रत्याशी नहीं जीत का रहे थे। अब 2 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल कर बीजेपी का तीनों बार का हिसाब बराबर कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौसा में रोड शो कर गए लेकिन जनता ने उनकी भी यहां पार नहीं पड़ने दी है। डॉक्टर किरोडी के बारे में उन्होंने कहा कि किरोड़ी लाल भाजपा के नेता हैं और वह अपना काम कर रहे हैं, हम अपना काम कर रहे हैं। मुरारी लाल मीणा के साथ पूर्व मंत्री ममता भूपेश बांदीकुई के पूर्व विधायक जी आर खटाणा, महुआ के पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओड़, दौसा प्रधान प्रहलाद मीणा, सिकंदरा प्रधान सुल्तान बैरवा सहित अनेकों नेता थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three EVMs malfunctioned during vote counting in Dausa, counting had to be done using VVPAT
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, counting, evm, vvpat, congress, murari lal meena, bjp, kanhaiyalal meena\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved