• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रीय युवा दिवस पर दौसा में स्वामी विवेकानंद को किया नमन

Swami Vivekananda paid homage in Dausa on National Youth Day - Dausa News in Hindi

दौसा। राष्ट्रीय सेवा योजना, माय भारत एवं नेहरू युवा केंद्र दौसा के संयुक्त तत्वाधान में गुप्तेश्वर रोड स्थित डोमिनेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभागार में स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भव्यता से मनाया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य गोपाल शरण सिंह ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, "स्वामी विवेकानंद के ओजस्वी विचार युवाओं में राष्ट्रप्रेम और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों पर चलते हुए अपने भविष्य का निर्माण करना चाहिए।"

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दिलीप कुमार बंसल ने युवाओं को देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "युवा शक्ति के सशक्तिकरण से ही देश की समस्याओं का समाधान संभव है।" वहीं, द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. एम.एल. मीणा ने युवाओं को सामाजिक एकजुटता और आर्थिक समृद्धि में योगदान देने की बात कही।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश गौतम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा, "युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।" उन्होंने माय भारत द्वारा संचालित "सेवा से सीखें" जैसे कार्यक्रमों में भागीदारी की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित "राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका" विषयक भाषण प्रतियोगिता में साहिब बानो ने प्रथम, खुशी शर्मा ने द्वितीय और भारती शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में शिप्रा खंडेलवाल और जिज्ञासा गुप्ता शामिल रहीं। विजेताओं को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य नरेंद्र कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Swami Vivekananda paid homage in Dausa on National Youth Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: swami vivekananda, homage, dausa, national, youth day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved