• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैश निकालते वक्त सायरन बजा, ठगों ने एटीएम बदलकर बनाया शिकार

Siren rang while withdrawing cash, thugs changed ATM and made victim - Dausa News in Hindi

दौसा (ब्यूरो)। जिला मुख्यालय पर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। ठगी के शिकार पीड़ित खान भांकरी रोड़ सर्किट हाउस निवासी हनुमान सहाय मीणा ने जब 10 दिसंबर को सुबह 10 बजे नकदी निकालने के लिए आगरा रोड़ पर लगे केनरा बैंक के एटीएम से 10 हजार रुपए निकाले तो सायरन बज गया। सायरन बजने से उसका ध्यान अलार्म की तरफ चला गया। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति एटीएम परिसर में घुस गया। जिसने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। एटीएम बदलने के कुछ देर बाद ही एसबीआई बैंक से 10 ट्रांजेक्शन करके 10 हजार निकाल लिए गए। इसके बाद एक बार में 76 हजार व दूसरी बार में एक लाख की ऑनलाइन शॉपिंग कर कुल 2 लाख 75 हजार 999 रुपए की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने बताया कि एटीएम उसकी पत्नी के बैंक अकाउंट का था। जिसमें से अज्ञात शख्स पौने 3 लाख की ठगी की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Siren rang while withdrawing cash, thugs changed ATM and made victim
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, atm card fraud, district headquarters, victim, hanuman sahay meena, khan bhankri road circuit house, canara bank atm, agra road, rs 10, 000 withdrawal, siren, alarm, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved