दौसा (ब्यूरो)। जिला मुख्यालय पर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। ठगी के शिकार पीड़ित खान भांकरी रोड़ सर्किट हाउस निवासी हनुमान सहाय मीणा ने जब 10 दिसंबर को सुबह 10 बजे नकदी निकालने के लिए आगरा रोड़ पर लगे केनरा बैंक के एटीएम से 10 हजार रुपए निकाले तो सायरन बज गया।
सायरन बजने से उसका ध्यान अलार्म की तरफ चला गया। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति एटीएम परिसर में घुस गया। जिसने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। एटीएम बदलने के कुछ देर बाद ही एसबीआई बैंक से 10 ट्रांजेक्शन करके 10 हजार निकाल लिए गए।
इसके बाद एक बार में 76 हजार व दूसरी बार में एक लाख की ऑनलाइन शॉपिंग कर कुल 2 लाख 75 हजार 999 रुपए की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने बताया कि एटीएम उसकी पत्नी के बैंक अकाउंट का था। जिसमें से अज्ञात शख्स पौने 3 लाख की ठगी की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे