• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में दिनदहाड़े अपहरण, "तेरा बेटा मारा गया...", साइकिल के पास मिली पर्ची ने बढ़ाई दहशत

Kidnapping in broad daylight in Dausa, your son has been killed..., note found near the bicycle increased panic - Dausa News in Hindi

दौसा। मेहंदीपुर बालाजी के उदयपुरा रोड पर भरत बाल विद्या निकेतन स्कूल के पास रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पिता को दुकान पर खाना देकर लौट रहे 16 साल के बच्चे का अपहरण हो गया। पिता की दुकान से 300 मीटर दूर बच्चे की साइकिल मिली है। साइकिल के पास एक धमकी लिखी पर्ची भी मिली है, जिसमें लिखा है कि तेरा बेटा मारा गया, 7:30 पर लाश मिलेगी। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बच्चे की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। दौसा डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा और बांदीकुई डिप्टी एसपी रोहिताश देवंदा मेहंदीपुर बालाजी पहुंच गए। पिता बलराम ने बताया कि हरिसोना धर्मशाला के सामने उसकी वुडन आइटम की दुकान है। दोपहर करीब 12:30 बजे उसका बेटा शिवम साइकिल से खाना देने आया था। वह 1:00 बजे दुकान से घर के लिए रवाना हुआ था। घर और दुकान के बीच की दूरी करीब एक किलोमीटर है। करीब 20 मिनट बाद भी वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे तलाश करने निकले।
उदयपुरा रोड पर भरत बाल विद्या निकेतन स्कूल के पास करीब 1:30 बजे शिवम की साइकिल मिली। साइकिल के पास ही कागज का एक छोटा सा टुकड़ा भी पड़ा था। जिस पर लाल मार्कर से लिखा है कि तेरा बेटा मारा गया, 7:30 पर लाश मिलेगी। शिवम राजकीय माध्यमिक विद्यालय मेहंदीपुर बालाजी में पढता है। हाल ही में उसका 10वीं का रिजल्ट आया था। उसके 65 प्रतिशत नंबर आए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kidnapping in broad daylight in Dausa, your son has been killed..., note found near the bicycle increased panic
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, mehandipur balaji, child, kidnapping, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved