• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छापर कस्बे में शराब ठेके के सेल्समैन से मारपीट और ठेके में आग लगाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Two accused arrested for assaulting liquor contract salesman and setting contract on fire in Chhapar town - Churu News in Hindi

चूरू। छापर कस्बे में स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन से मारपीट कर ठेके में आग लगाने के मामले में छापर थाना पुलिस की टीम द्वारा थाना क्षेत्र के आबसर निवासी आरोपी बाबू लाल पूनिया पुत्र शंकरलाल (30) और वार्ड नंबर 15 निवासी देवीलाल ज्याणी पुत्र भंवरलाल (30) को गिरफ्तार किया है। चूरू एसपी राजेश कुमार मीना ने बताया कि 13 अप्रैल को परिवादी रामचंद्र सिंह द्वारा घटना के संबंध में थाना छापर पर रिपोर्ट दी गई थी। रिपोर्ट में बताया कि सेल्समैन के साथ मारपीट कर मुल्जिमों ने ठेके में आग लगा दी। आग से दुकान में रखी 3 लाख रुपये कीमत की शराब और 86000 रुपये नगद जल गए। घटना पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। एएसपी सुनील कुमार और सीओ बिदासर प्रह्लाद राय के सुपरविजन में एसएचओ सुमन परिहार मय टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल का विश्लेषण कर शनिवार को आरोपी बाबूलाल पूनिया और देवीलाल को गिरफ्तार किया गया।
मामले में पूर्व में चार आरोपी ओमप्रकाश, अब्दुल रहमान उर्फ अनाड़ी, अब्दुल रहमान उर्फ पैंथर और अंकित स्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two accused arrested for assaulting liquor contract salesman and setting contract on fire in Chhapar town
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ploice, churu, rajasthan, liquor, chhapartown, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved