• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान मिशन-2030 को लेकर परामर्श शिविर आयोजित

Counseling camp organized regarding Rajasthan Mission-2030 - Churu News in Hindi

-स्कूल शिक्षा विभाग के हितधारकों ने दिए सुझाव चूरू। स्कूल शिक्षा विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार राजस्थान मिशन-2030 (विकसित राजस्थान 2030) के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित डाईट परिसर में परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कार्यालय संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) चूरू सम्भाग के सहायक निदेशक महेन्द्र सिंह बड़सरा ने बताया कि परामर्श शिविर में शिक्षाविद, राजकीय व निजी विद्यालय (सेवारत/सेवानिवृत्त), अभिभावक संघ, एनजीओ प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, शिक्षक संघ प्रतिनिधि, निजी शिक्षण संस्थान प्रतिनिधि एवं अन्य कुल 63 संभागी उपस्थित हुए। उपस्थित सभी 63 संभागियों से मौखिक एवं लिखित दस्तावेज के रूप में सुझाव लिये गये। इन सुझावों को विजन दस्तावेज-2030 तैयार किये जाने हेतु संकलित कर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भिजवाए जाएंगे।
परामर्श शिविर मेें स्कूल शिक्षा चूरू सम्भाग संयुक्त निदेशक अनुसूईया ने विकसित राजस्थान -2030 पर प्रकाश डालते विस्तृत रूपरेखा की जानकारी दी। इस दौरान सीडीईओ जगवीर सिंह यादव एवं डाइट प्राचार्य गोविन्द सिंह राठौड़ ने भी विचार व्यक्त किये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Counseling camp organized regarding Rajasthan Mission-2030
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, school education department rajasthan, rajasthan mission-2030, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved