-स्कूल शिक्षा विभाग के हितधारकों ने दिए सुझाव
चूरू। स्कूल शिक्षा विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार राजस्थान मिशन-2030 (विकसित राजस्थान 2030) के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित डाईट परिसर में परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यालय संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) चूरू सम्भाग के सहायक निदेशक महेन्द्र सिंह बड़सरा ने बताया कि परामर्श शिविर में शिक्षाविद, राजकीय व निजी विद्यालय (सेवारत/सेवानिवृत्त), अभिभावक संघ, एनजीओ प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, शिक्षक संघ प्रतिनिधि, निजी शिक्षण संस्थान प्रतिनिधि एवं अन्य कुल 63 संभागी उपस्थित हुए। उपस्थित सभी 63 संभागियों से मौखिक एवं लिखित दस्तावेज के रूप में सुझाव लिये गये। इन सुझावों को विजन दस्तावेज-2030 तैयार किये जाने हेतु संकलित कर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भिजवाए जाएंगे।
परामर्श शिविर मेें स्कूल शिक्षा चूरू सम्भाग संयुक्त निदेशक अनुसूईया ने विकसित राजस्थान -2030 पर प्रकाश डालते विस्तृत रूपरेखा की जानकारी दी। इस दौरान सीडीईओ जगवीर सिंह यादव एवं डाइट प्राचार्य गोविन्द सिंह राठौड़ ने भी विचार व्यक्त किये।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे