• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वाहन चोरी की घटना का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्ता, 9 मोटर साईकिल बरामद

Vehicle theft incident exposed, two accused arrested, 9 motorcycles recovered - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। कोतवाली चितौड़गढ़ थाना पुलिस ने शहर से वाहन चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चित्तौड़गढ़ व भीलवाड़ा जिले से चोरी की गई 09 मोटर साईकिल बरामद की हैं। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 07 अगस्त को शहर के पद्मावती मैरिज गार्डन से राहुल जटिया की मोटर साईकिल अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी कर ले जाने के मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाने पर प्रकरण दर्ज कर जांच की गई। शहर चितौड़गढ़ से हुई वाहनों की चोरियो की घटनाओं की रोकथाम एवं खुलासे के लिये एएसपी परबत सिंह एवं सीओ तेज कुमार पाठक के निर्देशन एवं थानाधिकारी कोतवाली संजीव स्वामी के नेतृत्व में एएसआई कैलाश चन्द्र, कांस्टेबल सुनिल कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, राजेश, मनोज व बलराम की एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा शहर चितौड़गढ़ में लगे हुऐ सीसीटीवी फुटेज का बारिकी से विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ मोटर साईकिल चोरी की घटना कारित करने वाले आरोपी भैरूसिंह जी का खेड़ा थाना कोतवाली निवासी राधेश्याम प्रजापत उर्फ लाडु पुत्र मुल चन्द (27) व मध्यप्रदेश के किर्ता थाना रतनगढ जिला नीमच हाल भीलों की झोपडियां गांधीनगर चित्तौडगढ़ निवासी ईश्वर उर्फ कालू पुत्र भैरूलाल भील (23) को गिरफ्तार कर चोरी की 09 मोटर साईकिले बरामद की गई।

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में उक्त मोटर साईकिले चित्तौड़गढ़ शहर, जिला भीलवाडा से चोरी करना बताया। मामले में गिरफ्तार आरोपियों राधेश्याम उर्फ लादु प्रजापत व ईश्वर उर्फ कालु भील को न्यायालय में पेश न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vehicle theft incident exposed, two accused arrested, 9 motorcycles recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chittorgarh, vehicle theft, accused, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved