• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक किलो 740 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो मोटर साईकिल जब्त

Two smugglers arrested with one kilo and 740 grams of illegal opium, two motorcycles seized - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। जिले की साडास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ बडी कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान दो मोटर साईकिल पर सवार दो लोगो के कब्जे से 1.740 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दो बाईक भी जब्त की हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि मादक पदार्थो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन नार्कोस अभियान के तहत थानाधिकारी साडास कैलाशचन्द पालीवाल उप निरीक्षक, हैड कानि. राधेश्याम, कानि. अमीन, मनीष, अनिल कुमार व विनोद द्वारा बावडी वाले बालाजी मन्दिर साडास से आगे साडास से मोटलियास जाने वाले रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान दो अलग अलग मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्ति आए जिन्हें रुकवा कर चैक किया गया तो दोनों के पास एक किलो 740 ग्राम अवैध अफीम मिली। अवैध अफीम व दोनों मोटर साईकिल को जब्त कर आरोपी तुम्बडिया थाना साडास जिला चित्तौडगढ निवासी 40 वर्षीय मादूलाल पुत्र कालू धाकड एवं करतियास थाना साडास जिला चित्तौडगढ निवासी 55 वर्षीय नारायणलाल पुत्र भैरू जाट को गिरफतार किया है। मामले में थाना साडास पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two smugglers arrested with one kilo and 740 grams of illegal opium, two motorcycles seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chittorgarh police, illegal drugs, smuggling, accused, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved