• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई में समस्याओं के निस्तार करने के दिए निर्देश

Instructions given to resolve problems in district level public hearing under the chairmanship of District Collector - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जिला कलेक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में डीओआईटी के कक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर ने एक-एक कर परिवादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान विभिन्न समस्याओं जैसे अतिक्रमण हटाने, मकान का पट्टा, फैमिली पेंशन, पानी, बिजली, सड़क निर्माण, वेतन दिलाने के साथ-साथ अन्य विभागों से संबंधित कुल 28 प्रकरणों की सुनवाई की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
इसके अतिरिक्त, जनसुनवाई की सूचना को संपर्क पोर्टल पर अपडेट करने और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए गए। जनसुनवाई में सतर्कता समिति के प्रकरणों पर भी चर्चा की गई और अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, एसीईओ राकेश पुरोहित, आयुक्त रवींद्र यादव, सीडीईओ प्रमोद कुमार दशोरा, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अशीन शर्मा, सीएमएचओ डॉ. ताराचंद गुप्ता सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। उपखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Instructions given to resolve problems in district level public hearing under the chairmanship of District Collector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: instructions, given, resolve, problems, district, level, public, hearing, chairmanship, collector, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved