• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

समदानी ने फिर उठाये सवाल, संगठन ही बुला सकता हैं बैठक

Chittorgarh: Samdani again raised questions, only the organization can call a meeting - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ धरना देकर सुर्खियों मे आने के बाद आज पुन अनंत समदानी ने सवालिया निशान खड़ा किया हैं कि संगठन कि बैठक बुलाने का अधिकार जन प्रतिनिधियों को कब से हो गया है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने शुक्रवार को बूथ कार्यकर्ताओ की बैठक आहूत की थी। इसी बात को लेकर अनंत समदानी ने शनिवार को फिर नाराज़गी व्यक्त करते कहा प्रदेश पदाधिकारियों से विधायक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग की है। पार्टी संविधान का हवाला देते हुए भाजपा नेता अनंत समदानी ने कहा कि संगठन ही कार्यकर्ताओ की बैठक बुला सकता है, कोई जनप्रतिनिधि नहीं। संगठनात्मक गतिविधियों के लिए संगठन बना है। समदानी ने कहा कि विधायक ने जिस तरह बैठक बुलायी है, वह एक तरह से पार्टी के समानंतर संगठन चलाने जैसा कार्य है जिस पर प्रदेश भाजपा को अनुशासनात्मक कार्यवाही करनी चाहिए। विधायक को उक्त बैठक बुलाने का कोई अधिकार नहीं है। पार्टी संगठन उक्त बैठक आयोजित करता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chittorgarh: Samdani again raised questions, only the organization can call a meeting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chittorgarh, samdani again, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved