• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाण माता सेवा संस्थान का दसवां भण्डारा जारी

Chittorgarh. Baan Mata Seva Sansthan tenth Bhandara continues - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित बाण माताजी मंदिर के पास नवरात्रि के अवसर पर श्री बाण माताजी सेवा संस्थान द्वारा दसवां भंडारा आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन पूरे भारत से आये लगभग 500 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हो रहा है। मीडिया प्रभारी दीपसा सिसोदिया ने बताया कि भोजनशाला में घर जैसा शुद्ध भोजन परोसा जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में हर दिन अलग अलग मिठाई बनाई जा रही है। सुबह मंदिर में लगभग 2000 लोगों के नाश्ते की व्यवस्था की गई है जबकि भोजनशाला में प्रतिदिन 5000 से 8000 लोगों के लिए भोजन का प्रबंध किया जा रहा है। इस भंडारे में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों में मुंबई से 1500 किलो बासमती चावल, सरस डेयरी से 700 किलो घी, बाली तहसील के पास लालराई से 650 किलो नमकीन, डीसा (गुजरात) से 500 किलो आलू, सूरत से फलाहार के लिए 450 किलो सामा, और पाली से 250 किलो लापसी का दलिया मंगवाया गया है।
संस्थान की ओर से 9 तारीख को एक भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें जगदीश माली अपने भजनों से सभी का मनोरंजन करेंगे। नवरात्रि के मौके पर संस्थान की ओर से की जारी सेवा में किशोर जी सीरवी (सोजत), गोविंदजी माली (उदयपुर), रतन जी (मोरखा), दीपसा (गूड़ामालानी), गणेश जाणवा (मोरखा), दिनेश (लुनावा), जेठू सिंह (पाली), छत्रमाल सिंह (नासिक), रघुनाथ सिंह (नाथद्वारा), मनीषा (बाड़मेर), यशपाल (महाराष्ट्र), महेश माली (डीसा, गुजरात), रोहित (लालराई), महेश (भंडार), मांगीलाल (दंतिवाड़ा), लंकेश (बालासार, जोधपुर), आशीष (पाली), हरम्मत (बीजापुर), किशन चौधरी (जालोर) के साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र, मुंबई, दिल्ली और उत्तराखंड से कार्यकर्ता सम्मिलित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chittorgarh. Baan Mata Seva Sansthan tenth Bhandara continues
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chittorgarh, baan mata, seva sansthan, tenth, bhandara, continues, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved