• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निर्वाचन कार्य में अनियमितता पर कार्रवाई, बीएलओ निलंबित

Action taken for irregularities in election work, BLO suspended - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत मतदाता सूची अद्यतन कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कठोर कार्रवाई करते हुए एक बीएलओ को निलंबित कर दिया है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ओरड़ी, ब्लॉक चित्तौड़गढ़ के अध्यापक पहलवान नायक, जो राउमावि सैंथी के पश्चिम भाग—बूथ संख्या 160 पर बीएलओ नियुक्त थे, को निर्वाचन कार्य में गंभीर अनियमितताओं के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उपखंड अधिकारी चित्तौड़गढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में बताया गया कि नायक ने मतदाता सूची से जुड़ी जिम्मेदारियों में भारी लापरवाही बरती। उनके कार्यक्षेत्र में शून्य मतदाता मैपिंग, गणना पत्र का वितरण नहीं होना, तथा अनुचित व्यवहार जैसी शिकायतें प्राप्त हुईं। नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद भी उन्होंने संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने पहलवान नायक को निलंबित कर मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, रावतभाटा के कार्यालय में नियत किया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने कहा कि—
“विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समयबद्धता, निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोपरि है। निर्वाचन कार्य से संबंधित किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा लापरवाही या अनैतिक आचरण पर कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।”

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Action taken for irregularities in election work, BLO suspended
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: action, taken, irregularities, election, work, blo, suspended, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved