• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निंबाहेड़ा में जुआ खेल रहे 6 अभियुक्त गिरफ्तार, करीब 2 लाख रूपए जब्त

6 accused arrested for gambling in Nimbahera, about 2 lakh rupees seized - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने ताशपत्ती पर दांव लगा कर जुआ सट्टा खेलते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 1 लाख 90 हजार से अधिक रूपए जब्त किए है। अवैध जुआ सट्टा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत राम सुमेर थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई। थानाधिकारी ने बताया कि गत रात्रि को सूचना मिली थी कि प्रकाश जैन पिता सागर मल जैन जाति जैन के मकान नम्बर 19 अशोक विहार निम्बाहेडा मेे स्थित दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित हॉल में ताशपत्ती पर दांव लगा जुआ सट्टा मकान मालिक प्रकाश जैन द्वारा चलाया जा रहा है। सुचना पर देवेन्द्र कुमार मय जाप्ता सरकारी जीप व प्राईवेट मोटर साईकिलों के प्रकाश जैन के घर पहुंचे। वहां पर मकान की तलाशी ली गई तो मकान के उपर बने कमरे में कुछ लोग जुआ खेलते हुए मिले। मौके से जिन लोगों को पकड़ा गया है उनमें अभय जैन पिता मनोहर लाल जैन जाति जैन उम्र 36 साल निवासी आजाद चौक निम्बाहेडा, जयकिशन पिता मोहन लाल जाति सिन्धी उम्र 27 साल निवासी मकान नम्बर 49 आर.के कालोनी निम्बाहेडा, विकास आडवानी पिता राजेन्द्र प्रसाद आडवानी जाति सिन्धी उम्र 32 साल निवासी मकान नम्बर 3 राजीव चौक निम्बाहेडा और अक्षय जैन पिता सुरेन्द्र जैन जाति जैन उम्र 30 साल निवासी पी.एन.बी बैंक के पास आदर्श कालोनी निम्बाहेडा, कमलेश कुमार पिता भादरमल जाति जैन उम्र 45 साल निवासी मकान नम्बर 19 अशोक विहार निम्बाहेडा, प्रकाश जैन पिता सागर मल जैन जाति जैन निवासी मकान नम्बर 19 अशोक विहार निम्बाहेडा हैं।
कोतवाली निम्बाहेडा द्वारा इनके कब्जे से 1,90,130 रूपए व ताश के पत्ते को भी जप्त किया गया। 6 अभियुक्तों को अदम अदायगी जमानत के गिरफ्तार किया गया। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-6 accused arrested for gambling in Nimbahera, about 2 lakh rupees seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chittorgarh, nimbahera police station, ram sumer, sho, gambling and betting, card games, \r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n, crime news in hindi, crime news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved