• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बूंदी जिले में इंटरनेट, एसएमएस, बल्क एसएमएस पर अस्थायी प्रतिबंध

bundi news : Temporary Ban on internet, SMS and bulk SMS in Bundi district - Bundi News in Hindi

बूंदी। जिले में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए संभागीय आयुक्त कोटा रोहित गुप्ता ने गृह विभाग (ग्रुप -9) के आदेश के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले की संपूर्ण सीमा क्षेत्र में लीजलाइन को छोड़कर 2जी, 3जी, 4जी डाटा, इंटरनेट सेवा, बल्क एसएमएस, एमएमएस, वॉट्सएप, फेसबुक, ट्विटर व अन्य सामाजिक मीडिया पर 48 घंटे के लिए अस्थायी निषेधाज्ञा लागू की है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर शिवांगी स्वर्णकार ने यह जानकारी दी। स्वर्णकार ने बताया कि बूंदी शहर में टाइगर हिल स्थित मानदाता छतरी पर 1 जनवरी को कुछ संगठनों के पूजा-अर्चना के आह्वान एवं सोशल मीडिया पर इस संबंध में फैलाई जा रही टिप्पणियों, अफवाहों से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने के साथ सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधात्मक आदेश की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 31 दिसंबर 2017 को सुबह 6 से 2 जनवरी, 2018 को सुबह 6 बजे तक जिले में प्रभावी रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bundi news : Temporary Ban on internet, SMS and bulk SMS in Bundi district
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bundi news, ban on internet in bundi, ban on sms in bundi, ban on bulk sms in bundi, kota divisional commissioner rohit gupta, hindu organization in bundi, mandata chatri tiger hills bundi, bundi district collector shivangi swarnkar, bundi district magistrate shivangi swarnkar, dhara 144 in bundi, section 144 applicable in bundi, bundi hindi news, bundi latest news, rajasthan hindi news, बूंदी समाचार, राजस्थान समाचार, मानदाता छतरी टाइगर हिल्स बूंदी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bundi news, bundi news in hindi, real time bundi city news, real time news, bundi news khas khabar, bundi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved