• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मुंह पर ताले लगाकर किया विरोध-प्रदर्शन

बीकानेर। अपनी मांगों को लेकर आम तौर पर प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हैं, लेकिन कपड़ा व्यापारियों ने राज्य व केन्द्र सरकार का ध्यानाकर्षण करवाने के लिये अनोखा तरीका अपनाया। बीकानेर जीएसटी विरोध संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन के दौरान अपने मुंह पर ताले लगाकर विरोध किया। केन्द्र सरकार की ओर से 1 जुलाई से प्रस्तावित जीएसटी में कपड़े पर 5 प्रतिशत टैक्स लगाने के प्रस्ताव के विरोध में कपड़ा व्यापारियों ने मंगलवार से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जिसके चलते शहर के सभी कपड़े की दुकानें बंद रही। बाजार सूने रहे और दुकानों के बाहर मजदूर बैठे नजर आये। ऑल इंडिया जीएसटी एसोसिएशन एवं राजस्थान कपड़ा जीएसटी संघर्ष समिति के आह्वान पर बीकानेर जीएसटी विरोध संघर्ष समिति ने विरोध स्वरूप रैली निकाली तथा जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Protests by locks on mouth in Bikaner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: protests by locks on mouth in bikaner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved