मुंह पर ताले लगाकर किया विरोध-प्रदर्शन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 27 जून 2017, 8:02 PM (IST)

बीकानेर। अपनी मांगों को लेकर आम तौर पर प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हैं, लेकिन कपड़ा व्यापारियों ने राज्य व केन्द्र सरकार का ध्यानाकर्षण करवाने के लिये अनोखा तरीका अपनाया।

बीकानेर जीएसटी विरोध संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन के दौरान अपने मुंह पर ताले लगाकर विरोध किया। केन्द्र सरकार की ओर से 1 जुलाई से प्रस्तावित जीएसटी में कपड़े पर 5 प्रतिशत टैक्स लगाने के प्रस्ताव के विरोध में कपड़ा व्यापारियों ने मंगलवार से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जिसके चलते शहर के सभी कपड़े की दुकानें बंद रही। बाजार सूने रहे और दुकानों के बाहर मजदूर बैठे नजर आये।

ऑल इंडिया जीएसटी एसोसिएशन एवं राजस्थान कपड़ा जीएसटी संघर्ष समिति के आह्वान पर बीकानेर जीएसटी विरोध संघर्ष समिति ने विरोध स्वरूप रैली निकाली तथा जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कपड़ा व्यापारियों ने रोष जताया कि कपड़ा कारोबार असंगठित क्षेत्र है। इसमें छोटे व अनपढ़ कारोबारियों को बेहद मुश्किलें आएंगी। उन्हें ऑनलाइन बिजनेस मेंटेन करना ही नहीं आता। यदि ऑनलाइन मैंटेन नहीं क र पाएंगे तो सजा का प्रावधान है। जो छोटा व अनपढ़ कारोबारी महीने का 15 से 20 हजार रुपए कमाता है वह ऑनलाइन काम के जानकार को रख कर उसका पेट भरेगा या अपने परिवार का पेट? कारोबारियों का कहना है हमने सरकार को ज्ञापन देकर सभी प्रकार की असुविधाओं से अवगत करवा दिया, लेकिन हमारे सुझावों को नहीं माना गया। कई कारोबारियों ने कहा कि जीएसटी परिषद में शामिल हमारे प्रतिनिधियों को बोलने तक का मौका नहीं दिया गया। फिर क्या फायदा है हुआ उन्हें बुलाने का? बीकानेर जी एसटी विरोध संघर्ष समिति के सदस्य घनश्याम लखाणी ने बताया कि अभी देश का इन्फ्रास्ट्रक्चर इतना मजबूत नहीं है, कहीं लाइट नहीं है तो कहीं नेटवर्क सही नहीं है। ऐसे में देश में कहां जीएसटी लागु किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह