• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीगोद में पकड़ा तस्कर, तीस ग्राम स्मैक बरामद

Smuggler arast, 30 gram smack recovered in Bagod - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। जिले मे बढ़ रहे मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा के निर्देश पर की गई कार्रवाई के तहत बीगोद थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिले के मांडलगढ़ डीएसपी राजेन्द्रसिंह नैन के नेतृत्व में प्रोबेशनर आईपीएस मृदुल कच्छावा ने गस्त के दौरान बीगोद थाने के बडलियास के पास चौधरीयास रोड पर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को मध्यप्रदेश की मोटरसाइकिल आर जे 09 एस एस 9071 पर सवार दयाल बंजारा को रोका तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा करते हुए उसे पकड लिया। पुलिस को उसके पास से तलाशी में 30 ग्राम स्मैक मिली। पुछताछ मे पुलिस को युवक ने अपना नाम दयाल बंजारा निवासी चितौडग़ढ़ के गंगरार थाना क्षेत्र का निवासी बताया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट मे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Smuggler arast, 30 gram smack recovered in Bagod
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: smuggler, 30 gram smack, recovered, bagod, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved