बीगोद में पकड़ा तस्कर, तीस ग्राम स्मैक बरामद

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 20 अप्रैल 2017, 09:10 AM (IST)

भीलवाड़ा। जिले मे बढ़ रहे मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा के निर्देश पर की गई कार्रवाई के तहत बीगोद थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जिले के मांडलगढ़ डीएसपी राजेन्द्रसिंह नैन के नेतृत्व में प्रोबेशनर आईपीएस मृदुल कच्छावा ने गस्त के दौरान बीगोद थाने के बडलियास के पास चौधरीयास रोड पर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को मध्यप्रदेश की मोटरसाइकिल आर जे 09 एस एस 9071 पर सवार दयाल बंजारा को रोका तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा करते हुए उसे पकड लिया। पुलिस को उसके पास से तलाशी में 30 ग्राम स्मैक मिली।

पुछताछ मे पुलिस को युवक ने अपना नाम दयाल बंजारा निवासी चितौडग़ढ़ के गंगरार थाना क्षेत्र का निवासी बताया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट मे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे