• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खनन माफियाओं में हड़कंप – वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

Panic among mining mafias - Forest department rapid action continues - Bharatpur News in Hindi

रुदावल। भरतपुर जिले के रुदावल क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की सख्ती लगातार जारी है। ताजा कार्रवाई में वन विभाग ने सेंडस्टोन से भरे एक ट्रेलर को जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई बंधबारेठा रेंजर जीतेंद्र की अगुवाई में की गई, जिसमें उनकी टीम भी मौके पर मौजूद रही। बताया जा रहा है कि जब्त किए गए ट्रेलर में भारी मात्रा में सेंडस्टोन भरा हुआ था, जिसे अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। इससे पहले भी कल देर रात वन विभाग ने एक ट्रैक्टर को जब्त किया था, जिसमें अवैध रूप से खनन किया गया माल भरा हुआ था। लगातार हो रही कार्रवाईयों से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग की मुस्तैदी और सक्रियता से यह साफ हो रहा है कि अब अवैध खनन करने वालों पर नकेल कसी जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी विभाग की इस मुहिम की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा को संरक्षित किया जा सके।
वन विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे और अवैध खनन में लिप्त लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Panic among mining mafias - Forest department rapid action continues
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panic, among, mining, mafias, forest, department, rapid, action, continues, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved