• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधायक डॉ. ऋतु बनावत के समर्थकों का प्रदर्शन, अखबार की प्रतियां जलाईं

MLA Dr. Ritu Banawat Supporters Protest, Burn Newspaper Copies - Bharatpur News in Hindi

रूपवास (भरतपुर)। कस्बे के हनुमान चौक पर स्थानीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल से जुड़े एनएस होर्डिंग पर बैनर लगाए जाने तथा विधायक निधि में कमीशन को लेकर प्रतिष्ठित अखबार द्वारा प्रकाशित समाचार के विरोध में विधायक समर्थकों ने प्रदर्शन किया। ऋषि बंसल के भाई रविन्द्र बंसल के नेतृत्व में समर्थकों ने महादेव चौक पर एकत्र होकर अखबार की प्रतियां जलाकर विरोध जताया और अखबार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने समाचार को तथ्यहीन बताते हुए गलत खबर प्रकाशित करने के आरोप लगाए। इस विरोध प्रदर्शन में हरीशंकर शर्मा, अरुण परमार, दिनेश परमार, दरोगा सिंह, मनोज शर्मा, बलवीर सिंह, रामेश्वर परमार, राधेश्याम शुक्ला, जलसिंह, मनोज बंसल, विशाल कौशल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति भी बनी रही, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MLA Dr. Ritu Banawat Supporters Protest, Burn Newspaper Copies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: protest, mla ritu banawat, rupwas bharatpur, dainik bhaskar, newspaper copies burnt, political protest, supporters demonstration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved