विधायक डॉ. ऋतु बनावत के समर्थकों का प्रदर्शन, अखबार की प्रतियां जलाईं

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 16 दिसम्बर 2025, 3:32 PM (IST)

रूपवास (भरतपुर)। कस्बे के हनुमान चौक पर स्थानीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल से जुड़े एनएस होर्डिंग पर बैनर लगाए जाने तथा विधायक निधि में कमीशन को लेकर प्रतिष्ठित अखबार द्वारा प्रकाशित समाचार के विरोध में विधायक समर्थकों ने प्रदर्शन किया।
ऋषि बंसल के भाई रविन्द्र बंसल के नेतृत्व में समर्थकों ने महादेव चौक पर एकत्र होकर अखबार की प्रतियां जलाकर विरोध जताया और अखबार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने समाचार को तथ्यहीन बताते हुए गलत खबर प्रकाशित करने के आरोप लगाए।
इस विरोध प्रदर्शन में हरीशंकर शर्मा, अरुण परमार, दिनेश परमार, दरोगा सिंह, मनोज शर्मा, बलवीर सिंह, रामेश्वर परमार, राधेश्याम शुक्ला, जलसिंह, मनोज बंसल, विशाल कौशल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति भी बनी रही, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे