• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

"शुभकामनाओं के संग विदा हुए 12वीं के छात्र-छात्राएं"

12th class students bid farewell with best wishes - Bharatpur News in Hindi

रुदावल, भरतपुर। अनीता बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, नगला भाल्ली में 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए भावुकतापूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र अजीत कुशवाह ने की। संस्था प्रधान हाकिम कुशवाह और प्रधानाचार्य अशोक कटारा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में छात्रों को मेहनत और आत्मविश्वास के साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। शारीरिक शिक्षक शिवसिंह ने बोर्ड परीक्षा में उत्तर लिखने की रणनीतियों पर चर्चा की, जबकि व्याख्याता कृष्णा कुशवाह ने बचे हुए समय में विषयों के प्रभावी पुनरावलोकन के टिप्स साझा किए। समारोह में छात्र-छात्राओं को विजयी तिलक लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर हाकिम सिंह कुशवाह, अखलेश शर्मा, पिंकी कुमारी, रचना कुशवाह, हेमलता सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-12th class students bid farewell with best wishes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 12th class, students, bid, farewell, best, wishes, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved