रुदावल, भरतपुर। अनीता बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, नगला भाल्ली में 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए भावुकतापूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र अजीत कुशवाह ने की।
संस्था प्रधान हाकिम कुशवाह और प्रधानाचार्य अशोक कटारा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में छात्रों को मेहनत और आत्मविश्वास के साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। शारीरिक शिक्षक शिवसिंह ने बोर्ड परीक्षा में उत्तर लिखने की रणनीतियों पर चर्चा की, जबकि व्याख्याता कृष्णा कुशवाह ने बचे हुए समय में विषयों के प्रभावी पुनरावलोकन के टिप्स साझा किए।
समारोह में छात्र-छात्राओं को विजयी तिलक लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर हाकिम सिंह कुशवाह, अखलेश शर्मा, पिंकी कुमारी, रचना कुशवाह, हेमलता सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे