• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पांच हजार रुपये इनामी गिरफ्तार : अगवा कर फिरौती लेने के मामले में 15 माह से था फरार

Five thousand rupees bounty arrested: Was absconding for 15 months in kidnapping and taking ransom case - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। बाड़मेर जिले की चौहटन थाना पुलिस की टीम ने 5000 रुपये के इनामी आरोपी लक्ष्मण सिंह जाट पुत्र राणाराम निवासी केकड़ थाना सेड़वा जिला बाड़मेर को गुजरात से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अपहरण कर फिरौती लेने के मामले में 15 महीने से फरार चल रहा था, जिसे थाना स्तर पर टॉप टेन वांछित बदमाशों की श्रेणी में शामिल किया गया था। एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि 20 जुलाई 2023 को अपहरण एवं फिरौती लेने के संबंध में थाना चौहटन पर मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें आरोपी लक्ष्मण सिंह घटना के समय से ही फरार चल रहा था। फरार आरोपी को थाना स्तर पर टॉप 10 वाण्टेड की सूची में शामिल कर तलाश की जा रही थी।

एसपी मीना ने बताया कि जिले में लंबे समय से वांछित अभियुक्तों की दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में दिए गए निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसा राम बोस व सीओ कृतिका यादव के सुपरविजन एवं एसएचओ पदमाराम के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी सहयोग से आरोपी को थराद बस स्टैंड गुजरात से दस्तयाब किया गया। जिसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना चौहटन के कांस्टेबल हरलाल पूनिया व थाना बाखासर के लक्ष्मण सिंह का विशेष योगदान रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Five thousand rupees bounty arrested: Was absconding for 15 months in kidnapping and taking ransom case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: barmer, reward accused, arrested, crime news in hindi, crime news, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved